फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित होने के बाद भी दिखा दिया मृत

Fri, 26 Jun 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में जब दोनों अपनी शिकायत लेकर समाज कल्याण पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें मृतक दिखा दिया गया है। इसके चलते ही उनकी पेंशन रोक दी गई है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसडीएम जलालपुर से की है।
विज्ञापन


कन्नूपुर गांव निवासी रामबली पुत्र गजाधर व गांव की सीतापति पत्नी मिश्रीलाल करीब 6-7 वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। एक साल पहले अचानक उनकी पेंशन रोक दी गई। छह माह बाद भी जब पेंशन नहीं आयी तो दोनों बैंक व ग्राम पंचायत अधिकारी का चक्कर काटने लगे। दोनों समाज कल्याण विभाग कार्यालय भी पहुंचे।

यहां दोनों को खाते में रकम भेजने का आश्वासन देकर लौटा दिया गया। छह माह और बीतने के बाद भी जब उनके खाते में रकम नहीं आयी तो दोनों फरियाद लेकर समाज कल्याण विभाग कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


यहां कर्मचारियों ने छानबीन की तो पता चला कि ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा जो रिपोर्ट भेजी गई है, उसमें दोनों को मृत दिखा दिया गया है। इसके चलते ही दोनों की पेंशन पर शासन ने रोक लगा दी है। पीड़ितों ने एसडीएम जलालपुर को पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें