फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को सांप ने डसा

Fri, 26 Jun 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के चलते जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में न सिर्फ एक शिक्षिका की सर्पदंश से मौत हो गई, वरन एक मासूम सहित चार अन्य को भी सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


जलालपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासिनी सुनीता (32) पत्नी फूलचंद्र गुरुवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गईं। रात में सोते समय उन्हें सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर में जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो लोगों को पता चला कि उन्हें सांप ने काटा है।

उधर अकबरुपर थाना क्षेत्र के सीहमई कारीरात गांव निवासिनी केवलपत्ती (65) पत्नी रामउजागिर गुरुवार देर शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। लौटते समय उन्हें सांप ने डंस लिया। परिवारीजनों ने पहले तो घरेलू उपचार किया, लेकिन जब सुधार नहीं हुआ तो जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपट्टी गांव निवासी पंकज (20) पुत्र रामचरन गुरुवार देर शाम खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डंस लिया। परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के मकरही गांव निवासी दिनेश का तीन वर्षीय पुत्र गुरुवार शाम घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया।

आननफानन में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी सनी (16) पुत्र अशोक गुरुवार देर शाम खेत की तरफ गया था। लौटते समय उसे सांप ने डंस लिया। परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर ग्रामीणों का कहना है कि सर्पदंश का इलाज जिला चिकित्सालय में तो है, लेकिन सीएचसी व पीएचसी में नहीं है।

यदि सभी सीएचसी व पीएचसी में भी समुचित इलाज की सुविधा हो जाए तो सर्पदंश से लोगों को बचाया जा सकता है। सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी में भी पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें