फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से बाहर निकलकर सड़क पर उतरें अखिलेश : राजभर

विज्ञापन
.कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर।स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को पोस्टर विवाद को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा के पोस्टर को गलत बताते हुए भाजपा के पोस्टर का समर्थन किया। कहा कि अखिलेश भगवान कृष्ण को मानते हैं तो मथुरा जाकर दर्शन करें। सपा के पोस्टर में भगवान कृष्ण के जरिए अखिलेश की सत्ता में वापसी का संदेश दिया जा रहा है, जबकि वह उन्हें मानते ही नहीं हैं। कहा कि अखिलेश सोशल मीडिया से बाहर निकलकर सड़क पर उतरें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के पोस्टर में भगवान राम का जिक्र उचित है। भाजपा के लोग राम और कृष्ण दोनों के दरबार में माथा टेकते हैं। प्रतापगढ़ और अंबेडकरनगर में धीरेंद्र शास्त्री के संभावित कार्यक्रमों पर अखिलेश के ट्वीट पर राजभर ने कहा कि आपत्ति है तो पूरे प्रदेश में आंदोलन करें। केवल ट्वीट से काम नहीं चलेगा। उन्होंने अखिलेश को सोशल मीडिया का नेता बताते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें