फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून को वापस लिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कृषि कानून के विरोध में गुरुवार को सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन कर अविलंब कानून वापस लिए जाने की मांग की। कहा गया कि कानून के विरोध में आंदोलनरत किसानों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। न सिर्फ किसानों का उत्पीड़न रोका जाए, बल्कि बगैर शर्त दर्ज केस को वापस भी लिया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि देश का अन्नदाता मौजूदा समय में मुश्किल में है। सरकार ने कृषि कानून बनाकर किसानों को बंधुआ मजदूर बना दिया है। अब जबकि किसान अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है, तो उसका तरह-तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है। सड़क पर उतरने वाले किसानों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जा रहा है। कहा कि किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को किसानों को उनका अधिकार देना ही होगा। किसानों व देश के हित को देखते हुए न सिर्फ उत्पीड़न रोका जाए, बल्कि बगैर शर्त दर्ज केस वापस लिया जाए। इस मौके पर डॉ. अमित पटेल, रितेश वर्मा, लालमणि पटेल, ज्ञानप्रकाश, मंजीत, संतराम, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें