फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर से डरे वांछित ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस की बुलडोजर कार्रवाई से भयभीत एक वांछित ने शुक्रवार को हंसवर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वह हाथों में तख्ती लेकर थाने पहुंचा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। अलग-अलग थानों की पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी। उसके विरुद्ध टांडा, हंसवर सहित अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

हंसवर थाने में शुक्रवार को वांछित जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपुर बड़ागांव निवासी दिव्यांशु उर्फ राज ने आत्मसमर्पण कर दिया। हाथों में अपना नाम, पता लिखी तख्ती लेकर वह थाने पहुंच गया। उसने पुलिस से बुलडोजर या फिर अन्य कोई बड़ी कार्रवाई न करने की गुहार करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। उसके विरुद्ध टांडा, हंसवर सहित अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापा भी मारा गया, परंतु पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।
इस बीच पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारकर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर चेताया था। इस बीच शुक्रवार को वह स्वयं हंसवर थाने में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंच गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि कई मुकदमों में वांछित दिव्यांशु उर्फ राज ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पूर्व में की गई आपराधिक घटनाओं पर पश्चाताप करते हुए कोई बड़ी कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि अन्य वांछितों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। गिरफ्तारी न होने या आत्मसमर्पण न करने पर अपराधियों के विरुद्ध अन्य सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें