फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sun, 15 Mar 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सशक्त महिला-सशक्त समाज विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन शिक्षण केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम समन्वयक हेमलता ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यूपीसीईजी नेटवर्क प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान, किशोरियों को घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई। बेवाना थाना की मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक रमाशंकर सरोज ने किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। आरक्षी राजकुमारी ने साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1930, 1076 तथा 1098 के उपयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर ललिता, निशा यादव, दीपिका वर्मा, नीलम, वंदना, अलका देवी, ताहिरा बानो उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें