अंबेडकरनगर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की सात सदस्यीय प्रबंध समिति का गठन शनिवार को सीएमओ कार्यालय में हुआ। राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक अयोध्या के डाॅ. अजय मोहन श्रीवास्तव, फतेहपुर के चेयरमैन डाॅ. अनुराग श्रीवास्तव व राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामानंद सिद्धार्थ की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिसमें संध्या सिंह को सभापति, वंशमणि पांडेय को उपसभापति, हनुमान प्रसाद को कोषाध्यक्ष, डाॅ. सर्वेश कुमार को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अनूप कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार गुप्ता, बरकत अली, पुष्पा पाल, खुशियाल सिद्दीकी,ओमप्रकाश जायसवाल व उमेश कुमार पांडेय को व कार्यकारिणी सदस्य के रुप में चुना गया है। संवाद