अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्रामीणांचलों में प्रवेश अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों की एक टीम ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर छात्राओं को उच्च शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। एक सप्ताह में टीम ने शेखपुरा, विजयगांव, नेवतरिया, ताजनपुर, श्रीनाथ का पुरवा, कोटवा मोहम्मदपुर, अफजलपुर, सुड़ारी, कुर्की, बरवा नासिरपुर, मुबारकपुर, गदायां, मोहिसिनपुर और दाऊदपुर जैसे गांवों का दौरा किया। प्राध्यापकों ने घर-घर जाकर छात्राओं और उनके अभिभावकों से संवाद किया। उन्हें महाविद्यालय की उपलब्धियों, डिजिटल ई लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं और सुरक्षित वाई-फाई परिसर की जानकारी दी। रोजगारपरक पाठ्यक्रम जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम व एमए के बारे में भी बताया। प्राचार्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर ग्रामीण मेधा को तराशना है।