फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिक्षक चुनाव से पहले मतदाता सूची पर प्रशासन की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रस्तावित चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एडीएम ज्योत्सना बंधु ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावलियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी 2026 को किया जा चुका है। इसकी प्रति सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। अंतिम सूची में जिले के कुल 2,829 मतदाता दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से रह गया है तो वह फार्म-19 के माध्यम से आवेदन कर सकता है। आवेदन को डीआईओएस से सत्यापित कराने के बाद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।
उन्होंने मतदाता सूची में नाम, पता, आयु या अन्य प्रविष्टियों में त्रुटि होने पर फार्म-8 के जरिए संशोधन कराने के निर्देश दिए। वहीं, एक ही मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज होने की स्थिति में फार्म-7 भरकर सुविधा के अनुसार एक नाम हटवाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखना चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इसमें सहयोग करें, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और दोहरे या त्रुटिपूर्ण नामों को समय रहते ठीक किया जा सके। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें