फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यात्री सुविधाओं के लिए दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
-उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी व प्रयागराज-आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में बढ़ेगी सुविधा
विज्ञापन


महोबा। गर्मियों के मौसम में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी की ओर से दो एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक डिब्बा अतिरिक्त बढ़ाए जाने का एलान किया गया है। ऐसे में अब यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी और वह ट्रेन से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।



उत्तर-मध्य रेलवे मंडल झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उदयपुर से खजुराहो के बीच संचालित होने वाली इंटरसिटी ट्रेन में एक से 30 जून तक एक साधारण डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी जबकि खजुराहो से उदयपुर को जाने वाली ट्रेन में तीन जून से दो जुलाई तक एक अतिरिक्त डिब्बे को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आंबेडकर नगर से प्रयागराज के बीच चलने वाली ट्रेन में भी एक थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी होगी। जंक्शन प्रयागराज से इस ट्रेन में 31 मई से 31 अगस्त तक थर्ड एसी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा। यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे की ओर से इन दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने की योजना तैयार की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें