फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज क्षेत्र में कपड़ा व्यापारियों से हुई लूट के मामले में गिरफ्तार सफाईकर्मी आयुष पटेल को मंगलवार को जिला पंचायत राज विभाग ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज इलाके में बीते 12 अप्रैल को बिहार से वसूली कर लौटे कपड़ा व्यापारी मो. जलाल निवासी मुंडेरा रसूलपुर हंसवर और रईस अहमद निवासी नेवारी दूराजपुर जहांगीरगंज के साथ करीब 17 लाख रुपये की लूट हुई थी। जलाल के भाई शाहिद ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आयुष निवासी बसखारी बाजार की कार का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने शाहिद और आयुष के अलावा छह लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आयुष पटेल के खिलाफ पहले से ही बसखारी थाने में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा लूट के मामले में भी नाम सामने आया है। रामनगर विकासखंड के एडीओ पंचायत को इस मामले का जांच अधिकारी नामित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें