फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा में 713 अभ्यर्थी सफल घोषित

Tue, 15 Dec 2015 11:01 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल पद की परीक्षा में जिले के 713 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इसका परिणाम प्रशासन ने इंटरनेट पर लोड करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। परिणाम बुधवार 16 दिसंबर को अभ्यर्थी देख सकेंगे।
विज्ञापन


बीते दिनों लेखपाल पद की भर्ती के लिए प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही इस जिले में भी लिखित परीक्षा कराई गई थी। 10 हजार से अधिक युवाओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। गत दिवस से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में परीक्षा परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। राजस्व परिषद ने बीते दिनों कई जिले में लिखित परीक्षा के रिजल्ट भेजा। इसके बाद एक दिन पूर्व अंबेडकरनगर समेत 41 जिलों को परिणाम सौंप दिए गए। इसके बाद जिले में इसे लेकर तैयारी तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें