फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कटका थाना अन्तर्गत नवतारा गांव के पास मंगलवार रात दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कटका थाना अन्तर्गत करीमनगर निवासी अजय कुमार (25) पुत्र त्रिलोकी बुधवार रात आजमगढ़ जनपद स्थित अपने ननिहाल से बाइक से कटका होते हुए घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह नवतारा गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच रफीगंज से आ रहे कटका थाना अन्तर्गत नसीराबाद निवासी बाइक सवार अरविंद (24) पुत्र संतलाल से जोरदार टक्कर हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में घायल दोनों युवक बेहोश हो गए। सांस चलने की उम्मीद में दोनों को सीएचसी रफीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अजय को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें