फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में गई दो सगे भाइयों की जान, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार युवकों को परिवहन निगम की बस ने शनिवार शाम अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत एनएच 232 पर गौहन्ना चौराहे के निकट रौंद दिया। इससे दो सगे भाइयों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया जबकि परिचालक भाग निकला। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस को अभिरक्षा में ले लिया। उधर, घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि चौराहे पर ब्रेकर निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसके चलते आए दिन चौराहे पर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सममनपुर थाना अन्तर्गत दाउदपुर निवासी विजय कुमार (33) व कमलेश (30) पुत्रगण बदलू व दिवाकर (38) पुत्र शिवनाथ शनिवार शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे एनएच 232 पर गौहन्ना चौराहे पर पहुंचे, तो इसी बीच अकबरपुर से दोस्तपुर की तरफ जा रही परिवहन निगम की बस ने उन्हें रौंद दिया।
इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बस छोड़कर चालक व परिचालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया, जबकि परिचालक भागने में सफल रहा। सांस चलने की उम्मीद में तीनों को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय व कमलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिवाकर की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस को अभिरक्षा में लेकर कोतवाली ले जाया गया। उधर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में नाराजगी व्याप्त हो गई। नागरिकों का कहना था कि चौराहे पर बैरियर निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई नहीं जा रही है। बैरियर न होने के चलते आए दिन मार्ग हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें