फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति न मिलने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के समाज कल्याण कार्यालय में छात्रवृति भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते एबीवीपी प - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में शनिवार को अखिल विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आकाश पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी विकास भवन परिसर में एकजुट हुए। यहां पर जिले के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बाद में पदाधिकारियों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी का घेराव किया और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि संगठन लगातार छात्र-छात्राओं के हितों को लेकर आवाज उठाता रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मांग कीकि जिले के सभी छात्र छात्राओं को अविलंब छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाया जाए। वक्ताओं ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना का लाभ न मिलने से मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को काफी मुश्किल हो रही है।
विभाग सह संयोजक अतुल सोनी ने कहा कि छात्रवृत्ति छात्रों का अधिकार है। इसके लिए विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के अधिकार के लिए लड़ता रहेगा। संगठन पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन समाज कल्याण अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर शिवम तिवारी, अंकित सिंह, पुनीत दुबे, राजन सिंह, रजनीश पांडेय, शिवम राना, पीयूष यादव, अनमोल चौरसिया, हमजा, कुनाल दुबे व आदित्य मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें