फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एबीवीपी ने पश्चिम बंगाल की सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रांत सह मंत्री अतुल सोनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली नामक स्थान पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा वहां की स्थानीय महिलाओं पर अत्याचार व शोषण को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश की महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं के दर्द को अनसुना किया जा रहा है। इस तरह का कृत्य निंदनीय है। कहा कि महिलाओं ने न्याय के लिए पुलिस से भी गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एबीवीपी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस पूरे प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कहा कि इस तरह की घटना देश को शर्मसार करने वाली है।
इस मौके पर जिला संयोजक विज्ञेश श्रीवास्तव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रजनीश पांडेय, संगठन मंत्री अभिनव, नगर मंत्री आदित्य मोदनवाल, अभय प्रताप सिंह, विजय द्विवेदी, शिवम राणा, नितिन गुप्त, अनिरुद्ध, श्रीकांत बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें