फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवती को साथ लाने या मरने की बात कहकर निकला था अभिषेक

Fri, 02 May 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली के चांदपुर गांव के अभिषेक की शादी इब्राहिमपुर के अमनीपुर की युवती के साथ कुछ माह पहले तय हुआ था। अक्सर लड़ाई झगड़े और युवक के शराब के आदी होने की जानकारी होने पर शादी से मना कर दिया गया था। शुक्रवार शाम को युवती की मां खेत में बकरी चराने गई थी, जबकि छोटा भाई बाहर गया था। युवती की मां के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस मौके का फायदा उठाकर अभिषेक शराब के नशे में घर आ गया था।
विज्ञापन


अभिषेक के परिवार में उसके पिता राजन, भाई अमित, अमन, इंद्रजीत के अलावा मां विद्यादेवी और बहन महिमा हैं। वहीं युवती के पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। दोनों परिवारों के मध्य मई में बरीक्षा और नवंबर में शादी की बात तय हुई थी। हालांकि रिश्ता जुड़ने से पहले टूटने की नौबत आ गई। घटना के समय भी अभिषेक के शादी टूटने की वजह से अवसाद में होने की बात कही जा रही है। वहीं मृतक के पिता ने बताया कि अभिषेक घर से यह कहकर निकला था कि लड़की को लेकर आएंगे या खुद मर जाएंगे। फिलहाल युवक के परिजनों की ओर से अब तक कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें