फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आधार संशोधन परेशानियों का आधार

Wed, 03 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
उप डाकघर दुल्हूपुर।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। तहसील क्षेत्र के उप डाकघर दुल्हूपुर में कई महीने से आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने का कार्य ठप पड़ा है। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आधार संबंधी कार्य के 12 किमी दूर जलालपुर मुख्यालय जाना पड़ता है, जहां पहले से ही अत्यधिक भीड़ रहती है।
जलालपुर मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक और उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने का कार्य संचालित हो रहा है। यहां भी हालात संतोषजनक नहीं है। सुबह से ही लोग लंबी कतारों में खड़े दिखाई देते हैं। टोकन मिल जाने के बाद भी कई-कई दिनों तक नंबर नहीं आता है।
ग्रामीणों का कहना है कि आधार अपडेट या आधार पंजीकरण के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे जरूरी काम अटक जाते हैं। दुल्हूपुर उप डाकघर में आधार संबंधी कार्य न हो पाने का खामियाजा छात्रों और महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों को प्रवेश, छात्रवृत्ति और परीक्षा पंजीकरण जैसे कार्यों में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें