फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अस्पताल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 31 Mar 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना के मथानी गांव निवासी 22 वर्षीय सतीश उर्फ रामचेत शनिवार की रात अकबरपुर-बसखारी मार्ग के औलियापुर कॉलोनी के निकट सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जिला उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सतीश जिला अस्पताल में रिश्तेदार को देखने गए थे। रात 11 बजे बाइक से लौट रहे थे। अकबरपुर-बसखारी मार्ग के औलियापुर कॉलोनी मोड पर ही पहुंचे थे। तभी कॉलोनी के अंदर से तेज रफ्तार बाइक मुख्य मार्ग पर आ गई। इससे दोनों बाइकोंं की भिडंत हो गई। दूसरा बाइक चालक किसी तरह से बच गया, जबकि सतीश उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सकोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सतीश के पिता जंगली यादव की एक दशक पूर्व मौत हो चुकी है। दो भाई बहन में यह सबसे छोटे थे। इनसे बड़ी बहन बहन शालू का विवाह हो चुका है। वह अपने ससुराल में हैं। सबसे बड़े भाई संदीप यादव लुधियाना में निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवान बेटे की मौत की खबर सुन बेसुध हुई मां
मृतक की मां सुदर्शना देवी अभी पति की मौत का गम भूल नहीं पाईं थीं। रविवार को बेटे सतीश की खबर मिलते ही वह अचेत हो गईं। गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें