अंबेडकरनगर। जलालपुर के भुजगी गांव में शॉर्ट सर्किट से बांस के खूंट में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताते चलें कि इसके दो दिन पहले भी आग लगी थी। इस पर लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी थी। इसके बाद भी तारों को ठीक नहीं किया जा रहा है।
वहीं, दूसरी घटना में अकबरपुर के जमुनीपुर के हरीपुर गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन करीब पांच बिस्वा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। घनश्याम वर्मा ने बताया कि खेत में आग लगने के बाद ग्रामवासियों ने बुझाया। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भेजी गई है।