अंबेडकरनगर। आलापुर के चहौड़ा घाट पर सोमवार शाम सरयू नदी में स्नान करने के दौरान रवींद्र यादव गहरे पानी में डूब गया। मंगलवार को भी दिनभर खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। पड़ोसी जिले आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र के अंतपुर विदेशिया गांव निवासी रवींद्र यादव सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे चहौड़ा घाट पर सरयू नदी में स्नान करने गया था।
इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में डूब गया। युवक के डूबने की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है। (संवाद)