अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद कुल पांच सीटों पर अब 75 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा अकबरपुर विधानसभा सीट पर 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें पांच निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं सबसे कम प्रत्याशियों की संख्या कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में है। यहां पर एक निर्दल प्रत्याशी समेत कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इसके अलावा जलालपुर विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसमें तीन प्रत्याशी निर्दल हैं। टांडा विधानसभा सीट से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया है। इसमें तीन प्रत्याशी निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं। आलापुर विधानसभा सीट से एक निर्दल प्रत्याशी समेत कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
जिले में 11 फरवरी तक कलेक्ट्रेट के सभी पांच अलग-अलग कक्षों में नामांकन प्रक्रिया अपनायी गई। कुल 75 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब 14 फरवरी को इन सभी 75 नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस दौरान जिन नामांकन पत्रों में कोई कमी होगी तो उसे खारिज कर दिया जाएगा। इसके बाद 16 फरवरी को नाम वापसी का मौका प्रत्याशियों के पास होगा। इसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
अकबरपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी
चंद्रप्रकाश वर्मा-बसपा, धर्मराज निषाद-भाजपा, रामअचल राजभर-सपा, प्रियंका जायसवाल-कांग्रेस, सुरेश कुमार -मौलिक अधिकार पार्टी, मनोज कुमार-जन सहयोग पार्टी, श्रीराम-राष्ट्रीय समाज दल, चंद्रेश-आजाद समाज पार्टी, संदीप -सर्वजन आवाज पार्टी, राजेश-राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी, चमेला देवी-बहुजन मुक्ति पार्टी, जितेंद्र कुमार -बहुजन मुक्ति पार्टी, दुर्विजय पाल-वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, मूलचंद्र जायसवाल-आम आदमी पार्टी, मोहम्मद अतीक -सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी, केशवलाल गुप्त, सुरेश कुमार, नीलम वर्मा, भानुप्रताप, बृजेश कुमार-निर्दल।
कटेहरी विधानसभा सीट
अवधेश द्विवेदी-निषाद पार्टी/भाजपा, लालजी वर्मा-सपा, प्रतीक पांडेय-बसपा, निशात फातिमा-कांग्रेस, अशोक कुमार सेन-जन अधिकार पार्टी, अशोक कुमार यादव-सर्वजन आवाज पार्टी, इकलाख-पीस पार्टी, रिंका गौतम-आजाद समाज पार्टी, रघुपति-मौलिक अधिकार पार्टी, ओमवीर-बहुजन मुक्ति पार्टी, रामबरन प्रजापति-आम आदमी पार्टी, दाताराम-निर्दल।
जलालपुर विधानसभा सीट
सुभाष राय-भाजपा, राकेश पांडेय-सपा, राजेश सिंह-बसपा, रागिनी पाठक-कांग्रेस, राजेंद्र वर्मा-आम आदमी पार्टी, रामबूझ-मौलिक अधिकार पार्टी, विनय कुमार-जन अधिकार पार्टी, जयसिंह राणा-बहुजन मुक्ति पार्टी, रमेश कुमार-जनता दल यूनाईटेड, उपेंद्रनाथ-वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, नितेश कुमार-विकासशील इंसान पार्टी, राघवेंद्र चौहान, रमजान अहमद, रामआरत-निर्दल।
टांडा विधानसभा सीट
कपिलदेव वर्मा-भाजपा, शबाना खातून-बसपा, राममूर्ति वर्मा-सपा, मेराजुद्दीन किछौछवी-कांग्रेस, रामशरण-वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, राकेश वर्मा-आम आदमी पार्टी, मेवालाल-मौलिक अधिकार पार्टी, जावेद अहमद-बहुजन मुक्ति पार्टी, मोहम्मद सगीर-आजाद समाज पार्टी, इरफान पठान-एआईएमआईएम, मुनीर अहमद-पीस पार्टी, दयाराम-विकासशील इंसान पार्टी, शिवपूजन, खुर्शेद आलम, गुलाम किवरिया-निर्दल।
आलापुर विधानसभा सीट
त्रिवेणीराम-भाजपा, त्रिभुवनदत्त-सपा, केशरा देवी-बसपा, सत्यमवदा-कांग्रेस, निखिल-आजाद समाज पार्टी, निकेश कनौजिया-आम आदमी पार्टी, घनश्याम-जन अधिकार पार्टी, रामसिंगार गौतम-सर्वजन आवाज पार्टी, रामचेत-बहुजन मुक्ति पार्टी, संगीता-कांग्रेस, आरसी गौड़-लोक दल, खिलाड़ी-मौलिक अधिकार पार्टी, प्रेमलता-विकासशील इंसान पार्टी, शैलेंद्र-वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, रामबचन-निर्दल।