फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओवरलोडिंग और फॉल्ट से दो लाख की आबादी रात भर रही परेशान

Tue, 28 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
मरम्मत करते बिजलीकर्मी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में बिजली की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार की रात शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दो लाख की आबादी को ओवरलोडिंग और बिजली के फॉल्ट के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात लोग गर्मी और मच्छरों से परेशान होकर जागते रहे।
विज्ञापन

बरवा बैरमपुर बिजली घर से अकबरपुर के मिर्जापुर, अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, मीरानपुर आंशिक, तमसा मार्ग, नाका चुंगी सहित 10 मोहल्लों को बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की सुबह आठ बजे अयोध्या मार्ग के कब्रिस्तान के पास एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजलीकर्मियों की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे पहले, सोमवार रात आठ बजे भी अयोध्या मार्ग की बिजली अचानक गुल हो गई थी। रात करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारू हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही नाका चुंगी के पास बिजली की केबल जलने से दोबारा आपूर्ति बाधित हो गई। रात करीब एक बजे तार बदलने के बाद ही बिजली बहाल हो पाई।
अकबरपुर बिजली उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या के कारण भी कई बार आपूर्ति बाधित हुई। रात साढ़े नौ बजे साउथ वेस्ट और सदरपुर फीडर को बंद करना पड़ा, जिसके बाद 10:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके तुरंत बाद 10:35 बजे टाउन फीडर को बंद करने से इससे संचालित 25 गांवों की बिजली गुल हो गई। 11:30 पर आपूर्ति सुचारू होने के बाद साउथ वेस्ट फीडर की बिजली दोबारा काट दी गई जिससे अशोक बिहार कॉलोनी सहित 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को मरैला बिजली लाइन में अनुरक्षण कार्य के कारण सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मरैला और बेवाना बिजली घर के करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बिजली घर ओवरलोड हो गए हैं। इसके चलते बिजली घरों को रोस्टिंग के अनुसार चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि घरों में जरूरी बिजली उपकरणों को ही चलाएं। शेष को बंद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें