फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खिलाड़ियों को अब मिलेगा नियमित अभ्यास का लाभ

Sat, 01 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्टेडियम में बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। क्रीड़ा विभाग ने अभ्यास के लिए 100 बॉक्स शटलकॉक उपलब्ध कराए हैं। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक खेल सामग्री आसानी से मिल सकेगी और वे नियमित अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में वर्तमान समय में करीब 30 खिलाड़ी बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए शाम चार से पांच बजे, पांच से छह बजे और छह से सात बजे तक प्रशिक्षण सत्र संचालित किए जा रहे हैं। बैडमिंटन में लगातार अभ्यास के लिए शटलकॉक की अहम भूमिका होती है। खिलाड़ी रौनक ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास के साथ जरूरी खेल सामग्री का होना भी आवश्यक है। सिद्धांत ने कहा कि अधिक अभ्यास से खेल में सुधार होता है और नई सामग्री मिलने से खिलाड़ियों को अपनी तकनीक पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। सामर्थ ने बताया कि स्टेडियम में मिल रही सुविधाएं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रही हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुसार समय-समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें