फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कलेक्ट्रेट मार्ग पर बनेगा पार्क

Fri, 23 Jan 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर की ओर से शहरवासियों को एक और पार्क की सौगात देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर क्षेत्र के कलेक्ट्रेट मार्ग के निकट खाली पड़ी जमीन को संरक्षित कर उसे एक सुंदर और सुव्यवस्थित पार्क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि लोगों को प्राकृतिक वातावरण के बीच मनोरंजन और मॉर्निंग वॉक की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


प्रस्तावित पार्क में हरियाली के बीच बैठने के लिए बेंच, समुचित प्रकाश व्यवस्था और टहलने के लिए पाथवे (पैदल रास्ता) विकसित किया जाएगा। पार्क निर्माण के दौरान वहां स्थित तालाब के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखते हुए उसका सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इस पार्क के विकसित होने से बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान और बुजुर्गों को समय बिताने के लिए बेहतर परिवेश उपलब्ध होगा।

वर्तमान में इस स्थान पर नगर पालिका की अनुपयोगी सामग्री रखी हुई है। योजना के अनुसार, पहले इस सामग्री को हटाया जाएगा और फिर मिट्टी की पटाई कर इसे पार्क का स्वरूप दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि निर्माण कार्य कब से शुरू होगा। प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में वर्तमान में दो पार्क संचालित हैं और अब कलेक्ट्रेट मार्ग की इस भूमि को भी पार्क के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय लिया जाएगा, जिसके सकारात्मक परिणाम शहरवासियों को देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें