फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लोन दिलाने का झांसा देकर 90 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज

Fri, 23 Jan 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। फोन कॉल के जरिये लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक को अपना शिकार बनाया है। क्षेत्र के मंसूरगंज जमलूपुर निवासी दीपक कुमार से ठगों ने करीब 90 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बजाज फाइनेंस का अधिकारी बताकर दावा किया कि उनका पांच लाख रुपये का लोन मंजूर हो गया है। ठगों ने लोन की प्रक्रिया पूरी करने के बहाने सबसे पहले 1,650 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा कराए।

इसके बाद फाइल चार्ज के नाम पर 9,999 रुपये और मंगवाए। एक बार पैसे भेजने के बाद ठगों ने अलग-अलग मदों में रकम मांगनी शुरू कर दी। कभी पेमेंट फेल होने का हवाला दिया गया, तो कभी जीएसटी और सर्विस चार्ज के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए गए। दीपक ठगों के झांसे में आकर कुल 90,799 रुपये विभिन्न बैंक खातों में भेज चुके थे। जब आरोपियों ने और पैसों की मांग की और दीपक ने असमर्थता जताई, तो ठगों ने मोबाइल बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि फोन पर लोन, पुरस्कार या लॉटरी के लालच में न आएं। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें