फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस लाइन में महिलाकर्मियों के लिए 1.43 करोड़ से बनेगा हॉस्टल

विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन्स
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा मुहैया कराने के लिए पुलिस लाइन परिसर में 1.43 करोड़ से हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। इस हॉस्टल में 24 महिला पुलिसकर्मियों के रहने का प्रबंध होगा। शासन ने कार्यदायी संस्था नामित करते हुए बजट जारी कर दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में आवासों की संख्या काफी कम है। ऐसे में यहां तैनात ज्यादातर पुलिसकर्मियों को आसपास किराए का मकान लेकर रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या दूसरे जनपदों से यहां आकर नौकरी करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को उठानी पड़ती है।
महिला पुलिसकर्मियों के रहने के लिए महिला थाने का आवासीय परिसर है। इसमें थानेे में तैनात पुलिसकर्मी ही रह पाती हैं। पुलिस लाइन या एसपी कार्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए एसपी केशव कुमार की ओर से पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल बनाने में करीब 1.43 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। सीएनडीएस जल निगम उप्र को निर्माण कराने के लिए नामित किया गया है। पुलिस लाइन परिसर में स्थान पहले से ही चिह्नित किया जा चुका है। इसमें महिलाओं को ठहरने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन



महिला पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल बनाए जाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था से कार्य शुरू कराया जाएगा।
- केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें