फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
शैलेश (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। अलीगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक शैलेश को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टांडा के आसोपुर गांव निवासी शैलेश (25) ने बरियावन में खेत ठेके पर ले रखा था और उसमें गेहूं की फसल बोई थी। 19 अप्रैल की शाम वह गेहूं कटाने के लिए गए थे। कटाई पूरी होने के बाद सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। अलीगंज क्षेत्र के मजनापुर के निकट विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर युवक के शरीर के बाएं हिस्से पर चढ़ गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
घटनाके बाद चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने शैलेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दपुर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी अर्चना यादव अचेत हो गईं। परिवार में चार साल का पुत्र अभी व एक वर्षीय बेटी अनवी है। बेटे की मौत से मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई अवनीश और ग्रामीणों ने इस घटना के लिए अवैध खनन को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अलीगंज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सद्दरपुर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल की शाम को पलई रामनगर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए आजमगढ़ जिले के अतरौनिया निवासी मोनू (23) की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में मौत हो गई। रविवार को मोनू अपने चाचा कृष्णा को बाइक से लेकर अकबरपुर निमंत्रण कार्ड देने जा रहे थे। पलई रामनगर पेट्रोल पंप के निकट बसखारी की ओर जा रहे एक ऑटो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में ऑटो चालक शाहबान की मौके पर ही मौत हो गई थी। मोनू ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इसके चलते उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। मृतक के पिता पारसनाथ के मुताबिक मोनू उनका इकलौता बेटा था। मृतक की पांच बहनें सीमा, सोनी, मोनी, सोनम और गुड़िया हैं। मां लक्ष्मीना देवी व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें