फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पालिका अकबरपुर में लगेंगे 12 सौर ऊर्जा वाटर पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से नगरपालिका को निजात मिल जाएगी। इसके लिए पूर्व में भेजे गए सौर ऊर्जा वाटर पंप में 12 स्थानों पर लगाने की स्वीकृति मिल गई है। पालिका की ओर से अब तक छह स्थानों पर इसका संचालन भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, अन्य स्थानों पर इसके लगाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

इसी के तहत सोमवार को विक्रमादित्य सिंह तिराहे पर सौर ऊर्जा वाटर पंप लगाए जाने का कार्य शुरू हुआ। अब यहां के लोगों को बेहतर पेयजल मिल सकेगा। इससे पहले यहां पर लगा वाटर कूलर खराब हो गया था, जिससे ठंडे पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। नगर पालिका के जलकल जेई शैलेंद्र ने बताया कि शहर में 10 वार्डों के 12 स्थानों पर सौर ऊर्जा वाटर पंप लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए पहले बोरिंग कराई जा रही है। उसके बाद टंकी और रखवाई जा रही है। सीधे पानी फिल्टर और ठंडा होकर लोगों को मिलेगा।
इसमें पंप के पास सोलर स्ट्रीट लाइट भी रहेगी जो रात के समय रोशनी देगी। एक वाटर पंप पर चार टोटी लगेंगीं, जिनसे एक बार में चार लोग आराम से पानी भर सकते हैं। यह वाटर पंप पूरी तरीके से सोलर से संचालित होगा। प्रभारी ईओ विशाल सारस्वत ने बताया कि जिन वार्डों में सोलर पंप लगने हैं वहां पर स्थान का चयन किया जा रहा है। जल्द ही वहां पर भी यह पंप लगा दिया जाएगा। जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें