भीटी (ब्यूरो)। तहसील के अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक भीटी तहसील से गांवों के काटे जाने के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, हड़ताल से तहसील में वादों के निस्तारण में खासी असुविधा हो रही है। वादकारी खासेे परेशान रहे।
बीते दिनों चर्चा में आया कि एक जनप्रतिनिधि ने शासन को पत्र भेजकर भीटी तहसील से 19 ग्राम पंचायतों को अलग किए जाने की सिफारिश की है। ये अधिवक्ताओं तक पहुंची, तो उनमें नाराजगी फैल गई। अध्यक्षता कर रहे बार एसोसियेशन अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने कहा कि जब तक गांवों को अलग करने के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।