फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न देने के विरोध पर कोटेदार ने धुना

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (ब्यूरो)। पांच माह से रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने के बावजूद राशन न देने का विरोध करने वाले एक परिवार पर कुछ लोग कहर बनकर टूटे। न सिर्फ घर में घुसकर तोड़फोड़ की बल्कि घर में जो भी मिला, उसकी लाठी, डंडों और लोहे की राड से पिटाई कर दी। घटना में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित ने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला अहिरौली थाना के फिरोजपुर यरकी का है। रविवार सुबह गांव के रामसुभावन गांव के कोटेदार वीरेंद्र सिंह के पास राशन मिलने के बारे में पूछने गए। उन्हें बताया गया कि राशन आने पर उन्हें अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर रामसुभावन ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि विगत पांच माह से उनसे सिर्फ रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराया जा रहा है, लेकिन अनाज नहीं दिया जा रहा है। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। लगभग एक घंटे बाद कोटेदार आठ से अधिक लोगों को लेकर रामसुभावन के घर पहुंचा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध पर जो भी सामने आया, उसकी लाठी डंडों और राड से पिटाई कर दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। पीड़ितों की गुहार पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में कोटेदार व अन्य जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में रामसुभावन (35) पुत्र रामनयन, रामनयन (65) पुत्र नीबर, सावित्री (55) पत्नी रामनयन, शोभावती (32) पत्नी रामसुभावन, शीला (19) पुत्री रामनयन, नीलम (18) पुत्री रामनयन को गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोटेदार वीरेंद्र सिंह, सुनील, अजीत व अंकित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें