फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को प्रमुख हीरालाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें लगभग आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के अनुमोदन पर मुहर लगाई गई। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 29 अधिकारियों के विरुद्ध निंदा का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी पीएल यादव के संचालन में आयोजित बैठक में सबसे पहले ब्लॉक परिसर में बने आवासीय व कार्यालय भवन की मरम्मत का मुद्दा उठा। लगभग 40 लाख रुपये के इस कार्य को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके बाद सदस्यों ने मिट्टी पटाई, खड़ंजा, सीसी व सोलर लाइट समेत अन्य कार्यों के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई। ब्लॉक प्रमुख हीरालाल यादव ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के पास फिलहाल एक करोड़ 25 लाख रुपये हंै। शेष धन आने पर क्रमवार ढंग से सभी कार्य कराए जाएंगे। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमाकांत मिश्र ने मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्यामनाथ शुक्ल व एमएलसी प्रतिनिधि घनश्याम यादव व सदस्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें