फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने रोका सात कर्मचारियों का वेतन

Sat, 11 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। सीएमओ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना की समीक्षा में सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ के निर्देश पर सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सीएमओ ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाआें का समुचित लाभ पात्रों को दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती को चिह्नित कर उनका समय-समय पर टीकाकरण किया जाए। इसके अलावा नियमित अंतराल पर उनकी जांच भी की जाए। उन्हें चिकित्सालयों में प्रसव कराने के लिए प्रेरित भी किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों का टीकाकरण एवं पोलियोरोधी खुराक पिलाए जाने पर जोर दिया। कहा कि इन योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोगी कल्याण निधि के तहत होने वाली बैठकों में पात्रों को लाभान्वित किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि आशा बहू व एएनएम को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना होगा। वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर गर्भवती समेत बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण व अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
बैठक के दौरान कटेहरी के एआरओ रामसूरत वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भियांव केदारनाथ, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर भियांव आसिफ, पटल सहायक भियांव अशोक कुमार, पटल सहायक बसखारी अमित कुमार सिंह, पटल सहायक रामनगर आकाश पांडेय व पटल सहायक जहांगीरगंज अरविंद कुमार अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीएमओ ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें