फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने वाले ग्रामीणों पर केस

Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। बदहाल विद्युत आपूर्ति के विरोध में सड़क जाम करके प्रदर्शन करना उपभोक्ताओं को भारी पड़ गया। इब्राहिमपुर पुलिस ने सड़क जाम करके प्रदर्शन करने के मामले में 15 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि लंबे समय से विद्युत की बदहाली से जूझ रहे ऐनवां उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं ने बुधवार को ऐनवां बाजार में टांडा मया मार्ग जाम कर दिया था। यातायात बाधित करने के साथ ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पावर कॉरपोरेशन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की थी। कहा कि विद्युत उपभोक्ता लंबे समय से विद्युत की बदहाली से जूझ रहे हैं। पुलिस के समझाने पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस पर पावर कॉरपोरेशन के अभियंता ने लोगों को आपूर्ति दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर शांत कराया था। जब जाम समाप्त हो सका था। पुलिस प्रशासन ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया। एसपी सुनील सक्सेना ने इब्राहिमपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी शिवकुमार मिश्र ने ग्रामीणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
इसमें अवसानपुर ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि रामनयन, विभिन्न आपराधिक मामलों में नामजद रहे अरविंद यादव, विजय यादव, विनोद यादव, दीपू वर्मा, कपिलदेव, बंशीलाल, सभाजीत, मिथिलेश, रघुनाथ व संदीप समेत 15 नामजद सहित 100 अज्ञात को शामिल किया गया है। एसओ शिवकुमार मिश्र ने बताया कि सभी आरोपियों पर सड़क जाम करने, हंगामा करने आदि की धाराओं सहित सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें