फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तपुर मार्ग के निर्माण को मिले 5 करोड़

Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनाभाव के चलते ठप पड़ा अकबरपुर दोस्तपुर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। दरअसल बीते दिनों शासन ने सड़क निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को पांच करोड़ रुपये की धनराशि दे दी है।
विज्ञापन

बसपा शासनकाल में अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर जनपद को जोड़ने वाले अकबरपुर दोस्तपुर मुख्य मार्ग के नए सिरे से निर्माण को मंजूरी दी गई थी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को दी गई थी। साढ़े 12 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 19 करोड़ 98 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई थी। सड़क निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में पांच करोड़ एक लाख रुपये कार्यदायी संस्था को दे दिए गए थे। इसके बाद अक्तूबर 2012 में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। प्रारंभिक दौर में ही संबंधित अफसरों की लापरवाही सामने आने लगी। आमजन के हित की अनदेखी करते हुए अकबरपुर से दोस्तपुर तक पूरी सड़क खोद दी गई। साथ ही बड़ी-बड़ी गिट्टियां डाल दी गईं। इस बीच द्वितीय किस्त की धनराशि नहीं मिली। नतीजा ये हुआ कि कार्य पूरी तरह ठप हो गया। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए न सिर्फ स्थानीय लोगों, वरन कई सामाजिक संस्थाओं ने धरना-प्रदर्शन भी किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने इसके निर्माण के लिए विधानसभा में आवाज उठाई।
इस बीच बीते दिनों शासन ने संबंधित विभाग को द्वितीय किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी। इससे ठप पड़ा सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता रमाशंकर यादव ने बजट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। 19 जनवरी से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मिक्सिंग प्लांट के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। बताया कि जून तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें