फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 06 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को जनपद मुख्यालय स्थित बीएन इंटर कॉलेज में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने प्रदेश सरकार पर शिक्षामित्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि मौजूदा समय में शिक्षामित्र विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार सिर्फ आश्वासन ही दे रही है। अब तक न तो शिक्षामित्रों का समायोजन हो सका है और न ही ई-पेमेंट से मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। यदि 10 जनवरी तक मानदेय भुगतान नहीं हुआ, तो बीएसए कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कहा कि विगत दिनों प्रदेश सरकार ने आश्वस्त किया था कि शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान शीघ्र ही ई-पेमेंट से होने लगेगा लेकिन कुछ नहीं हो सका है। प्रांतीय उपमंत्री ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर फैजाबाद मंडल के शिक्षामित्र आठ जनवरी को लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में जुटेंगे। जिला मीडिया प्रभारी संजय कश्यप ने शिक्षामित्रों से आह्वान किया कि जब तक वे एकजुट नहीं होंगे, तब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होने वाला है। इस दौरान रामजनम वर्मा, ओमकारनाथ त्रिपाठी, सूबेदार यादव व निसाउद्दीन बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें