फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा ने बढ़ाई गलन, कांपे लोग

Sat, 04 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार चल रही सर्द हवा से लोगों को शुक्रवार को भी गलनभरी ठंड के दौर से गुजरना पड़ा। सुबह धूप तो निकली लेकिन हवा के चलते ठंड से खास राहत नहीं मिली। प्रशासन ने रैनबसेरे की स्थापना तो की है लेकिन उसमें आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं। इससे गरीब व रिक्शा चालक कड़ाके की ठंड में कांपते हुए किसी तरह रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

दिन-प्रतिदिन सर्दी बढ़ती जा रही है। पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई है। हालांकि धूप लगातार निकल रही है लेकिन ठंड से खास राहत नहीं मिल पा रही है। दिनभर चलने वाली ठंडी हवा से लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष कदम नहीं उठा रहा है। कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तो कर दी गई है लेकिन जिन स्थानों पर रैनबसेरा स्थापित किया भी गया है, वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सका है। इससे सबसे अधिक समस्या रात्रि में यात्रा करने वालों, गरीबों व रिक्शा चालकों को हो रही है। उन्हें कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। रिक्शा चालक बुधईराम ने कहा कि विगत वर्ष भी प्रशासन ने रैनबसेरे की स्थापना को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। अकबरपुर नगर के रेलवे क्रासिंग के निकट रैनबसेरे की स्थापना तो कर दी है लेकिन वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें