अबेडकरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 8,428 छात्र-छात्राएं अपनी किस्मत आजमाएंगे। इनमें हाईस्कूल के 4,452 और इंटरमीडिएट के 3,976 विद्यार्थी शामिल हैं।
परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस बार की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए अधिकांश केंद्र शहरी सीमा में स्थित हैं। सीबीएसई द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, प्रत्येक 24 छात्र-छात्राओं पर दो निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए उड़न दस्ते का गठन भी किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यार्थी ने उत्तर पुस्तिका में अभद्र भाषा का प्रयोग किया, धमकी दी या नोट रखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर परीक्षा संबंधी अफवाहें फैलाने वालों पर भी नकेल कसी जाएगी।