अंबेडकरनगर के जनपद न्यायालय में आयोजित चुनाव में मतदान से पूर्व आवश्यक प्रक्रिया अपनाता अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता कल्याण समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार को जनपद न्यायालय में मतदान हुआ। न्यायालय के कुल 870 मतदाता अधिवक्ताओं में से 806 ने सोमवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र लाल श्रीवास्तव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल कुमार सिंह की देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य व कनिष्ठ कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए हुआ। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के सापेक्ष 14 लोग तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के तीन पदों के सापेक्ष पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के बाद मतों की गणना का कार्य शुुरू हुआ। समाचार प्रेषण तक परिणाम घोषित नही हो सका था।