फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 71977 छात्र-छात्राएं

Tue, 14 Oct 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी रोड ​स्थित डीआईओएस कार्यालय।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 71,977 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इस बार गत वर्ष की तुलना में 609 छात्र अधिक हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए छात्रों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई थी। इसके पश्चात विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 30 सितंबर की मध्यरात्रि तक छात्रों का विवरण एवं शुल्क परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करना था। इसमें हाईस्कूल में 36,913 छात्र पंजीकृत हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,659 अधिक हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 35,064 छात्र पंजीकृत हुए हैं, जो कि पिछले साल की तुलना में 1,050 कम हैं।
यदि किसी छात्र के शैक्षिक विवरण या पंजीकरण में त्रुटि हुई है, तो परिषद ने उसे सुधारने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। सुधार की प्रक्रिया 25 अक्तूबर 2025 की रात 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर की जा सकती है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने छात्रों, अभिभावकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे सभी विवरण की बारीकी से जांच करें और समय रहते सुधार कार्रवाई पूरी करें, जिससे किसी छात्र को परीक्षा के समय कोई कठिनाई न हो।




नामांकन प्रकिया पूरी की गई

यूपी बोर्ड के लिए परीक्षार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विवरण में सुधार के लिए अवसर दिया गया है। बोर्ड के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन




- प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें