राजेसुल्तानपुर। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने सोमवार को एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि अध्यक्ष नगर पंचायत में आए, इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं हमेशा जिलाध्यक्ष का सम्मान करता हूं। जिलाध्यक्ष थाने और तहसील नहीं चलाते हैं। दरअसल, विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब 30 सितंबर को 10 सभासदों ने जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर डीएम अनुपम शुक्ला से शिकायत की थी कि नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं।