फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत 7 जख्मी

Mon, 12 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
यात्रियों को लेकर अकबरपुर से अशरफपुर बरवां जा रहा ऑटो सोमवार दोपहर बनागांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि तीन को मामूली चोट आने पर प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। सोमवार दोपहर यात्रियों को लेकर अकबरपुर से ऑटो अशरफपुर बरवां जा रहा था। जब वह बनगांव मोड़ पर पहुंचा तो अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। इससे वह अनियंत्रित हो गया।

जब तक चालक वाहन नियंत्रित करता तब तक आटो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे उसमें सवार गुलेल सोनकर (40) पुत्र अच्छेलाल निवासी कटेहरी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गुलेल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोट आने पर प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


  उधर, थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत छज्जापुर गांव निवासी मोहिबुल्लाह (60) पुत्र अल्लादीन सोमवार सुबह बाइक से टांडा से बसखारी जाते समय बसखारी बाजार के निकट ऑटो की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत सुड़ारी गांव निवासी प्रदीप (50) पुत्र रामसूरत रविवार देर शाम पिकअप की टक्कर से घायल हो गया, वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। गांव के निकट हुई घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा बेवाना थाना अंतर्गत हुसेनपुर गांव निवासी श्रवण कुमार (21) पुत्र रामजीत रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय दोस्तपुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें