फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6668 किसानों को मिले ढाई करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अतिवृष्टि के चलते हुए धान की फसल को नुकसान के साथ ही क्रॉप कटिंग सर्वे में पात्र मिले 6 हजार 668 किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत संबंधित किसानों के खाते में ढाई करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। इस बीमा योजना से उन किसानों को राहत मिली है, जिनकी धान की फसल बाढ़ के चलते या तो खराब हो गई या फिर पैदावार कम हुई। इस बीच लाभान्वित किसानों ने खाते में राशि पहुंचने का बढ़-चढ़कर स्वागत करते हुए कहा कि इससे काफी हद तक नुकसान की भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे जिले के 6 हजार 668 धान किसानों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। उन किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया गया है, जिनका बीते दिनों अलग-अलग कारणों से धान की फसल का नुकसान हुआ था। बीते दिनों लगातार हुई बारिश व बाढ़ के चलते खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। खेतों में पानी भरा होने से या तो फसल चौपट हो गई थी या फिर पैदावार में कमी आई थी। नुकसान का आकलन करने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में क्रॉप कटिंग सर्वे का कार्य हुआ था। इसमें वे 18 हजार 508 किसान भी शामिल थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया था।
इस बीच क्रॉप कटिंग सर्वे में 6 हजार 668 धान किसान पात्र मिले, जिनकी धान की फसल या तो चौपट हो गई थी या फिर पैदावार कम हुई थी। सर्वे के बाद जिला प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। इस बीच रिपोर्ट के आधार पर बीते दिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत संबंधित किसानों के खाते में नुकसान के अनुसार 2 करोड़ 53 लाख 55 हजार रुपये भेज दिए गए। संबंधित किसानों के खाते में योजना के तहत राशि पहुंचने से किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली। उन्होंने इसका बढ़-चढ़कर स्वागत भी किया। संबंधित किसानों ने कहा कि पैदावार कम होने से लागत भी नहीं निकल सकी थी। इससे उन्हें काफी चिंता होने लगी थी। अब जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खाते में राशि आई है, तो इससे काफी हद तक नुकसान की भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन

किसानों के खाते में भेज दी राशि
बीते दिनों क्रॉप कटिंग सर्वे में 6 हजार 668 किसान ऐसे सामने आए थे, जिनकी धान की फसल या तो चौपट हो गई थी या फिर पैदावार कम हुई थी। ऐसे किसानों के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ढाई करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन

-पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें