फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

657 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। करोना को जड़ से समाप्त करने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य शनिवार को भी चला। 18 केंद्रों 18 बूथों पर 2160 नागरिकों व कर्मचारियों की तुलना में 657 नागरिकों को टीका लगा। टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि जले के 18 केंद्र के 18 बूथों पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। 2160 नागरिकों व कर्मचारियों की तुलना में 657 नागरिकों को टीका लगाया गया।
बताया कि सीएचसी मीरानपुर अकबरपुर पर 44, पीएचसी ताराखुर्द पर 57, जिला अस्पताल में 95, सीएचसी टांडा में 20, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 40, सीएचसी भियांव में 20, पीएचसी बंदीपुर में 20, पीएचसी नेवादा में 30, सीएचसी बसखारी में 25, सीएचसी जलालपुर में 37, महिला अस्पताल जलालपुर में 30, यूपीएचसी में 3, पीएचसी बड़ेपुर में 10, सीएचसी कटेहरी में 48, सीएचसी आलापुर में 45, सीएचसी भीटी 69, सीएचसी जहांगीरगंज में 37 व पीएचसी नरियांव में 17 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान 26 मार्च तक जारी रहेगा। ऐसे में नागरिकों को चाहिए कि वे संबंधित बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें