फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस घर में घुसी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र। अयोध्या से वाराणसी जा रही गुजरात के श्रद्धालुओं की बस शुक्रवार की रात अन्नावां बाजार में हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित हुई बस अन्नावां बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे मेें सात श्रद्धालु घायल हो गए। गनीमत रही कि घर में सो रहे परिवारीजन बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, और बीचबचाव कार्य में मदद की।
विज्ञापन

शुक्रवार को अयोध्या दर्शन के बाद गुजरात के श्रद्धालुओं का जत्था बस से वाराणसी के लिए रवाना हुआ। बताया जाता है कि देर रात बस अन्नावां बाजार के पूर्वी छोर पर पहुंची थी, तभी अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे स्थित विनय के घर में घुस गई। टक्कर से घर के बाहर बनी बाउंड्रीवाल टूट गई।
ग्रामीणों ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को किसी तरह बाहर निकला। बस में करीब 20 श्रद्धालु सवार थे। इसमें से सात श्रद्धालु घायल हो गए। बस की टक्कर के बाद दीवार व घर क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित परिवार को करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं थीं। श्रद्धालु बाद में अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें