फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 61 गोल्ड जीतने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
आलापुर में जय बजरंग इंटरमीडिएट काॅलेज में छात्र व छात्राओं को किया गया सम्मानित। 
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला में जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने 61 गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की। मंगलवार को उन्हें पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कहा आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा दिखानी हाेगी।
विज्ञापन

बीते रविवार को जय बजरंग पब्लिक इंटर कॉलेज सिपाह रामनगर के प्रांगण में संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन हुआ था। इसमें कुल नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। यह प्रतियोगिता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध विद्यालयों के बीच हुई थी। इस प्रतियोगिता में 102 गोल्ड मेडल में से 61 गोल्ड जीतकर जयबजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज टॉप पर रहा। इसी क्रम में मंगलवार को विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी में कचरा प्रबंधन में अनुश्री यादव, यातायात साधन में सृष्टि गुप्ता, नवाचारित में श्रुति मौर्य, बाल वर्ग में कृषि तकनीकी में शुभ, नवाचारित में स्वास्तिक त्रिपाठी जबकि इवेंट विज्ञान प्रश्न मंच बाल वर्ग में प्रतीक यादव, अभिनव यादव, आदर्श यादव, किशोर वर्ग से दिव्यांशु, दीपेंद्र, अतुल यादव, तरुण वर्ग में रक्षा, आलोक, अमृत आदि शामिल रहे। कुल 113 बच्चे शामिल हुए थे, जिन्होंने एकल व टीम के साथ मिलकर 61 गोल्ड दिलाया।
विज्ञापन

अब प्रांत स्तर की प्रतियोगिता 12 सितंबर से रायबरेली व दो अक्तूबर से बहराइच में संपन्न होगी। प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा ने छात्र छात्राओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। कहा कि यह जीत आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी करेगी। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें