फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 58 वाहनों का किया चालान, दो से वसूला जुर्माना

Mon, 16 Dec 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर सोमवार को अकबरपुर नगर में यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। गड़बड़ियों में जहां 58 वाहनों का चालान किया, तो वहीं नो इंट्री के समय नगर में प्रवेश करने के चलते दो वाहनों से जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के अत्यंत क्षेत्र पुराने तहसील तिराहा, अयोध्या मार्ग, पटेलनगर तिराहा, फव्वारा तिराहा, नई सड़क, गौहन्ना चौराहा समेत अन्य क्षेत्रों में यातायात पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर आड़े तिरछे खड़े वाहनों को दुरुस्त कराया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस प्रकार से वाहन खड़े हुए मिले तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ई रिक्शा चालकों को भी नियमों का शतप्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। कहा गया कि निर्धारित रूट पर ही वाहन चलाएं।
यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि हेलमेट न लगाने व ट्रिपलिंग में वाहनों का चालान भी किया गया। इसके साथ ही वाहन पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि शतप्रतिशत नियमों का पालन कर मार्ग हादसों पर पूरी तरह से अंकुश पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें