फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दरवाजा तोड़ पार कर दिया 50 हजार के बर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मालीपुर चौराहे के निकट बर्तन की दुकान पर अंजाम दी चोरी की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दुकान के पिछले हिस्से में लगा दरवाजा तोड़कर घुसे चोर 50 हजार रुपये कीमत के बर्तन उठा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई तो दुकानदार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मालीपुर चौराहे के निकट शाहगंज रोड पर विनोद ने बर्तन की दुकान कर रखी है। पीड़ित के अनुसार शनिवार रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में लगे लकड़ी के दरवाजे को तोड़ दिया और अंदर घुस गए। वहां रखे पीतल के 50 किलोग्राम बर्तन उठा ले गए। रविवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी उसे दी। वह आननफानन दुकान पहुंचा तो देखा सारे सामान अस्त व्यस्त थे। कीमती बर्तन गायब थे। पीड़ित ने बताया कि बीते 7 अक्तूबर को भी चोरों ने नकब लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दुकान में रखा सात हजार नकदी व 25 हजार रुपये कीमत के बर्तन उठा ले गए थे। इस बीच व्यापार मंडल नेता संजय साहू ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मालीपुर बाजार में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें