फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

Sun, 22 Oct 2017 11:36 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद शोएब (28) को रविवार सुबह बाइक से गोशाईगंज जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट अकबरपुर से आ रही तेज रफ्तार जीप ने जोरदार टक्कर मार दी।

इससे शोएब को गंभीर चोटें आ गईं। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामदपुर निवासी हरसहाय (20) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव निवासी राजीव (25) शनिवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी रेहाना खातून (50) रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्मीरिया निवासी राजाराम (40) रविवार सुबह बाइक से चौक जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें