फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की गला दबाकर हत्या, कुएं में फेका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की गला दबाकर हत्या, कुएं में फेंका शव
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी की गला दबाकर हत्या कर उसका शव गांव के बाहर स्थित कुएं में फेंक दिया गया। वह तीन दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। रविवार सुबह शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का है।
विज्ञापन


आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। वारदात इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। रविवार सुबह दो महिलाएं गांव के बाहर घास काटने गई हुई थीं। इसी दौरान उनकी निगाह कुएं के अंदर पड़ी तो वे सन्न रह गईं। कुएं में एक किशोरी का शव उतरा रहा था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

रोते-पीटते परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में एसओ इब्राहिमपुर मनबोध तिवारी की मौजूदगी में ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उसके गले पर रस्सी का निशान मिला। इससे स्पष्ट हो रहा था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बीच सीओ वीके श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही परिवारीजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 18 अक्तूबर को परिवारीजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ा भी था।

परिवारीजनों का आरोप है कि 19 अक्तूबर की सुबह किशोरी किसी कार्य से घर से बाहर निकली थी कि इसी बीच युवक ने उसका अपहरण कर लिया। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर परिवारीजन ने पुलिस को जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


21 अक्तूबर को इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पुलिस मामले में छानबीन कर ही रही थी कि रविवार को उसका शव कुएं में पड़ा मिला। एसओ ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर युवक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें